
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले हैं और शुरुआती कारोबार में भी बढ़त देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को बढ़त के साथ 30,856.14 अंक पर खुला है। यह सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर 0.33 फीसद या 101.66 अंक की बढ़त के साथ 30,724.59 पर ट्रेंड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर 21 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी बुधवार सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर 0.19 फीसद या 17.50 अंक की बढ़त के साथ 8998.95 पर ट्रेंड कर रहा था। इस समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 32 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इस समय सबसे ज्यादा तेजी Reliance, Zeel, Infratel, Bharti Airtel और Maruti के शेयरों में देखी जा रही थी।
डब्ल्यूटीआई क्रूड के जून वायदा भाव में भारी गिरावट से बुधवार को भी एशिया पैसिफिक क्षेत्र के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है।
बुधवार सुबह जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei 225) 1.20 फीसद या 220.28 अंक की गिरावट के साथ 19,051 पर ट्रेंड करता दिखा। बुधवार सुबह एशिया पैसेफिक क्षेत्र के शेयर बाजारों में सबसे ज्यादा गिरावट निक्केई में ही देखने को मिल रही थी। हॉन्ग कॉन्ग का सूचकांक हेंगसेंग (Hang Seng) बुधवार सुबह 0.81 फीसद या 192.05 अंक की गिरावट के साथ 23,608 पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, बुधवार सुबह ऑस्ट्रेलिया का सूचकांक S&P/ASX 200 0.12 फीसद या 6.10 अंक की गिरावट के साथ 5,218.30 पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट सूचकांक (SCI) की बात करें, तो यह बुधवार सुबह 0.16 फीसद या 4.44 अंक की गिरावट के साथ 2,822.57 पर ट्रेंड करता दिखा। उधर इंडोनेशिया का IDX Composite बुधवार सुबह 0.47 फीसद या 20.45 अंक की बढ़त के साथ 4,524 पर ट्रेंड करता दिखा।फ्यूचर बाजार की बात करें, तो बुधवार सुबह यूएस का S&P 500 फ्यूचर्स 0.18 फीसद या 5 अंक की तेजी के साथ 2,737.12 पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा अमेरिका का ही Nasdaq फ्यूचर्स बुधवार सुबह 0.32 फीसद या 25.38 अंक की बढ़त के साथ 8,456 पर ट्रेंड करता दिखा।