मध्यप्रदेश में फंसे केरल के छात्र- छात्राओं को आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी भोपाल से बस द्वारा केरल के लिए रवाना किया गया।
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, सजी इब्राहिम, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से इन छात्र-छात्राओं को एक बस द्वारा केरल रवाना किया। छात्र छात्राओं ने अपने गंतव्य स्थान तक बस द्वारा पहुंचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।
प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों एवं छात्र-छात्राओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ समय-समय पर बसों एवं अन्य सुविधाओं से उन्हें अपने घर पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं।