![]() |
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन को शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। बाजार में बिकवाली हावी रही। |
यह था कारण
भारत में फिर से लॉकडाउन (lockdown) लग सकता है और और इस बार लॉकडाउन बहुत सख्त होगा। यह कहना है सिक्योरिटीज रिसर्च फर्म नोमुरा (Nomura) का। नोमुरा की एक रिपोर्ट कहती है भारत का नाम उन 15 देशों में शामिल है, जहां लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
इन 15 देशों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका जताई गई है। इसमें लोगों की आवाजाही और Covid-19 के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को आधार बनाया गया है।
बाजार सूत्रों के अनुसार बाजार में जोखिम सहने की क्षमता कम थी क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने वर्ष 2020 के दौरान कमजोर वृद्धि दर रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा विदेशी निधियों की धन निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.81 पर कमजोर खुला। हालांकि, अंत में यह कुछ सुधार के साथ 20 पैसे की गिरावट दर्शाता 75.79 पर बंद हुआ।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज IndusInd Bank, Hero MotoCorp, Nestle India, Power grid corporation, M&M और Bajaj Auto के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं SBI, Bharti infratel, Zee Entertainment , Sun Pharmaharma, Tata Moters, Maruti, Bajaj finance, Grasim और Vedanta के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें , तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, मेटल, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक और आईटी शामिल हैं।
लाल निशान पर खुला था बाजार
शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई थी। Sensex 188.50 अंक (0.55 फीसदी) नीचे 34058.55 के स्तर पर खुला था। वहीं Nifty 0.57 फीसदी यानी 57.90 अंकों की गिरावट के साथ 10058.25 के स्तर पर खुला था।
बुधवार के दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार के दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 290.36 अंक ऊपर 34247.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.69 फीसदी उछलकर 69.50 अंक ऊपर 10116.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
COMMENTS