भारत के मुख्य दोआब व्यास एवं सतलज के बीच का बिस्त-जालंधर दोआब, व्यास एवं रावी के बीच का बारी दोआब, रावी एवं चेनाब के बीच का रचना दोआब, चेनाब एवं झेलम (Jhelum) के बीच का चाज दोआब, झेलम-चेनाब एवं सिंधु के बीच का सिन्ध सागर दोआब।
गंगा का मैदान
गंगा का मैदान उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिमी बंगाल तक विस्तृत है। इसका डेल्टाई विश्व में सबसे बड़ा डेल्टा है। गंगा तथा इसकी सहायक नदियों की निपेक्ष क्रिया द्वारा यह मैदान बना है। दक्षिण पठार से निकलने वाली नदियों (चम्बल, बेतवा, केन तथा सोन) ने भी इस मैदान के निर्माण में अपना योगदान दिया है। इस संपूर्ण मैदान की सामान्य ढाल पूर्व तथा दक्षिण पूर्व की ओर है।
गंगा-यमुना दोआब, रुहेलखण्ड तथा अवध इस मैदान की तीन प्रसिद्ध इकाइयां हैं। यहां पर जलोढ़ों की मोटाई 1000 मीटर से 2000 मीटर है। आस-पास के क्षेत्र से ये 15 से 30 मीटर ऊंचे होते हैं। स्थानीय भाषा में खोल्स कहलाते हैं। ऊपरी गंगा दोआब में कहीं-कहीं वातिक भूड़ भी मिलते हैं। इनमें भूड़ नामक विशेष प्रकार की मिट्टी का निर्माण हुआ है। बिहार में उत्तर से आने वाली अनेक नदियों ने पंखानुमा शंकुओं का निर्माण कर दिया है।
COMMENTS