सिक्किम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पहाड़ी राज्य है।राज्य का प्रारंभिक इतिहास 13 वीं शताब्दी से शुरू होना माना जाता है। जब लेप्चा प्रमुख थेकोंग - थेक एवं तिब्बत के राजकुमार खे-भूमसा के मध्य उत्तरी सिक्किम में काब लुंगत्सोक भाईचारे के एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। उसके बाद 1641 में तिब्बत के सम्मानित संतों ने युकसाम की ऐतिहासिक यात्रा की एवं 1642 में सिक्किम में नामग्याल राजवंश का प्रादुर्भाव हुआ। समय के परिवर्तन के साथ सिक्किम राजतंत्र का स्थान लोकतंत्र ने ले लिया। 5 सितम्बर, 1950 को सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना। भारत के संविधान के 36 वें संशोधन के बाद 1974 में यह एक राज्य बना। 38 वें संशोधन के बाद 16 मई 1975 सिक्किम भारत का समवर्ती राज्य बना इसी के साथ सिक्किम भारत का 22 वां राज्य बनाओ और इसे पूर्ण राज्य का दर्जा भी मिल गया था।
COMMENTS